प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर पंचायत कोहड़ौर स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज, रामापुर में शनिवार को शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को श्रीरामचरितमानस भेंट कर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया। प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी ने कहा कि जीवन में शिक्षा और शिक्षक दोनों का विशेष महत्व है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार देकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में...