प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 21 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली के करीमनगर चौंसा गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा का 23 वर्षीय बेटा विकास विश्वकर्मा हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट काम करता था। बताते हैं कि कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे घर बुला लिया। पांच दिन पहले विकास घर वापस आया। मंगलवार को वह खेत की ओर गया था, लौटा तो उसे चक्कर आया और चारपाई पर लेट गया। परिजन उसे सीएचसी में लाए। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को खबर दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...