Pratapgarh Kunda News: गुमटी में चल रहा था बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। रानीगंज थानाक्षेत्र के सुवंशा में 50 बेड संयुक्त अस्पताल के सामने गुमटी में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा है। इसकी भनक लगने पर ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक ने पड़ोसी जनपदों की विभागीय टीम के साथ मेडिकल स्टोर की चेकिंग की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से 71 हजार रुपये की दवाएं सीज कीं। दो सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। रिपोर्ट आने पर आरोपी के खिलाफ संबंधित एक्ट और अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि चेकिंग जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.