प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा महेवा मलकिया गांव निवासी दीना यादव महेशगंज सीएचसी के बगल गुमटी में पान की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात वह दुकान बंदकर घर चला गया। रात में चोर गुमटी का ताला तोड़कर भीतर घुसे। गुमटी के भीतर गल्ले में रखा 2000 रुपये नकद और दुकान में रखा पूरा सामान उठा ले गए। जिससे पीड़ित का हजारों रुपये क नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...