Pratapgarh Kunda News: गिरवी रखे जेवरात के बदले नकली देने पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के परियावां गांव निवासी गीता देवी पत्नी सोहन लाल ने पुलिस को तहरीर दी। उसने ढाई वर्ष से रिंकू के पास 25 हजार रुपये के लिए अपने जेवरात गिरवी रखे थे, लेकिन उसने कोई रसीद नहीं दी थी। करीब एक सप्ताह पहले रिंकू ने फोन किया अपने जेवरात दो छुड़ा ले जाओ नहीं तो जब्त हो जाएगा। वह अपनी सहेली के साथ रिंकू की दुकान पर पहुंची तो उसने ब्याज समेत 1 लाख 17 हजार रुपये बताए, काफी मिन्नत के बाद उसने 7 हजार कम किए। उसको 70 हजार रुपये नकद, 40 हजार उसके खाते में दिए। उसने जो जेवरात वापस किए दूसरे ज्वैलर्स के पास जाने पर उसने कई जेवरातों को नकली बताया। दोबारा रिंकू के पास जाने पर वह धमकी देने लगा। पीड़िता गीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने ज्वैलर रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.