Pratapgarh Kunda News: गाली देने का विरोध करने पर पिता-पुत्री समेत चार को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में जानवरों की बैठकी वाले स्थान की सफाई के दौरान गाली देने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक परिवार के चार लोगों की डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में वृद्ध दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी भेजा गया। बाभनपुर निवासी वंदिता पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनके पिता रामआसरे वर्मा जानवरों की बैठने वाले स्थान की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी धर्मराज वर्मा, राकेश वर्मा और दयाशंकर वर्मा वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। वंदिता ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। उसे पीटने लगे। बेटी को बचाने पहुंचे पिता रामआसरे पटेल, मां धनपति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.