Pratapgarh Kunda News: गाय को बांधने खेत में गए किशोर को सर्प ने डसा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: खेत में शुक्रवार को गाय को बांधने गए किशोर को सर्प ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजन ने उसे सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। कंधई थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव निवासी अजय सिंह का बेटा 17 वर्षीय आदित्य सिंह शुक्रवार को खेत में गाय को बांधने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक जहरीले सर्प ने उसके बाएं पैर में डस लिया। सर्प के काटने के बाद किशोर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे सीएचसी पट्टी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि किशोर को सर्पदंश के बाद अस्पताल लाया गया है। उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.