प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले भर में गुरुवार को धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। विश्वकर्मा समिति की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा शहर में घूमीं। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालु शामिल रहे। आईटीआई कालेज, पॉलिटेक्निक कालेज चिलबिला, पॉलिटेक्निक कालेज दिलीपपुर, इंजीनियरिंग कालेज और पीडब्ल्यूडी के वर्कशॉप में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर मालार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन कर श्रद्धालुओं की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में पालिका वर्कशाप में भगवान विश्वक...