प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समय पर बारिश कम होने के बीच आठ हजार हेक्टेयर भूमि पर लगी धान की नर्सरी में संकट के बादल नजर आ रहे हैं। नर्सरी की सिंचाई के लिए अधिकांश नहरों में पानी न होने की शिकायत को संज्ञान में लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान ने मंगलवार के अंक में खबर प्रकाशित की। शाम तक ग्रामीण इलाकों की अधिकांश माइनरों में पानी दिखने पर किसानों के चेहरे खिले हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के बाद भी आसमान में काले बादलों की आवाजाही के दौरान कम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। जनपद में कृषि विभाग की ओर से धान की फसल रोपाई के लिए डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य तय किया गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: औसत से कम बारिश के चलते बन रहे सूखे के हालात धान की फसल रोपाई से पहले आठ ह...