प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के बिहार बाजार के पास बुधवार शाम गश्त के दौरान चौकी प्रभारी सत्यम तिवारी ने डिहवा ओवरव्रिज के पास संजय सरोज निवासी अन्नांवा महेशगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 105 ग्राम गांजा बरामद हुआ। सत्यम तिवारी ने आरोपी संजय सरोज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...