Pratapgarh Kunda News: गश खाकर गिरा अधेड़, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। थाना क्षेत्र के बड़गौ गांव निवासी जवाहर लाल का 50 वर्षीय बेटा छोटेलाल साहू शनिवार शाम मानिकपुर नगर के मेला मिलिट्री मोड़ के पास पटेल पार्क में आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल के कार्यक्रम में गया था। वह सड़क किनारे खड़ा था। तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह गिरकर अचेत हो गया। यह देख आसपास के लोग दौड़े और उसे उठाकर जब तक इलाज को ले जाते, उसकी सांस थम चुकी थीं। छोटेलाल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.