Pratapgarh Kunda News: गल्ले से रुपये निकालने से रोका तो पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के गुलाम का पुरवा हथिगवां गांव निवासी सतीश केसरवानी ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी मोहद्दीनगर चौराहे पर किराने की दुकान है। 19 जुलाई शाम करीब 7:30 बजे निवासी कन्धई का पुरवा मोहद्दीनगर रवि यादव उसकी दुकान पर पहुंचा। उसे देखते ही गालियां देने लगा, विरोध करने पर उसके गल्ले से पैसा निकालने लगा। जब उसने विरोध किया तो मारा पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित सतीश केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने रवि यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.