Pratapgarh Kunda News: गल्लामंडी के दुकानदार को किया लहूलुहान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी मो. अजहर की गल्लामंडी में बैग आदि की दुकान है। आरोप है कि 24 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी रंजिश के चलते पड़ोसी दुकानदार ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मामले में शहर के ही अहमद नगर निवासी सरफराज के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.