Pratapgarh Kunda News: गर्भवती महिला पर हमला, तीन आरोपी पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: गर्भवती महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी साधना गौतम पत्नी सुभाषचंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि पड़ोस की मीना देवी, नंदिनी गौतम और चांदनी गौतम ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों आरोपित घर में घुस आए और लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोप है कि वह गर्भवती है और उसके पेट पर भी प्रहार किया गया। घटना तीन सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे की बताई गई है। एसओ राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.