प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बाबागंज की नगर पंचायत हीरागंज वार्ड नंबर 11 के प्राथमिक विद्यालय फतुहाबाद में अन्नपोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। सीडीपीओ मीरा मिश्रा ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन बेहद जरूरी है। महिलाओं को हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल, दूध, आयरन और कैल्शियम युक्त आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जीविका दीदियां मना रही, राष्ट्रीय पोषण माह साथ ही सफाई और स्वच्छ पेयजल के महत्व...