Pratapgarh Kunda News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजी श्याम बिहारी गली
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। श्याम बिहारी गली स्थित दुर्गा पार्क में गणेश उत्सव के समापन पर शनिवार को भगवान गणेश की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल की थाप के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गणेश प्रतिमा को फूलों से सजाकर विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया गया। यात्रा में युवा, महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हुए। भक्ति गीतों और गणपति के जयकारों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर गणपति का स्वागत किया। अंत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.