Pratapgarh Kunda News: गड्ढे में उछली बाइक, मां-बेटी गिरकर घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। सड़क पर बने गड्ढे में बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला और उसकी चार साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। नाजुक हालत में उन्हें प्रयागराज से लखनऊ रेफर किया गया है। हथिगवां थानाक्षेत्र के डीहा कुटी गांव निवासी रवि सरोज अपनी 26 वर्षीय पत्नी मंजू और चार महीने की बेटी प्रियांशी को लेकर बाइक से शुक्रवार शाम करीब तीन बजे किसी काम से कुंडा जा रहा था। कुंडा मेन सड़क पर बाबूगंज पुराने कोल्ड स्टोर के सामने गड्ढे में बाइक का पहिया गया तो बाइक तेजी से उछल गई। इससे पीछे बैठी मंजू बेटी सहित गिर पड़ी। बाइक का संतुलन बनाने में रवि जान ही नहीं पाया कि उसकी पत्नी और बेटी बाइक से गिर गई हैं। राहगीरों ने शोर मचाकर रवि को रोका। राहगीरों ने उसकी पत्नी और बेटी को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.