Pratapgarh Kunda News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से पुरोहितों की चौकियां डूबीं
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। गंगा में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को घाट की सीढ़ियों पर पानी चढ़ने से पुरोहितों की चौकियां आदि जलमग्न हो गईं। जिसे पुरोहित हटाने में लगे रहे। कुंडा इलाके में रविवार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानिकपुर के शाहाबाद घाट पर जहां गंगा के बढ़ते पानी से घाट पर लगी पुरोहितों की चौकियों को जलमग्न करते हुए सीढ़ियों के ऊपर तक चढ़ गया। वहीं नाले के माध्यम से गंगा हरिजन बस्ती के पीछे खेतों तक पहुंच गईं। हालांकि अभी गंगा के बढ़ते जलस्तर से किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन यदि बढ़ता जलस्तर थमा नहीं तो लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। यह भी पढ़ें- UP Floods: वाराणसी में गंगा स्थिर लेकिन वरुणा ने किया परेशान, कानपुर में पांडु का पानी घटा कालाकांकर से लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.