प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: बरसात से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कालाकांकर से जहानाबाद तक गंगा में पानी बढ़ा है। मानिकपुर में गंगा का पानी नाले में लौटने लगा है। गंगा का कछारी इलाका जलमग्न हो गया है। हालांकि अभी किसी तरह के खतरे की आशंका नहीं है, फिर प्रशासन बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट मोड पर है। कुंडा इलाके में बहादुरपुर से जनपद में गंगा की धारा प्रवेश करती है। सोनामऊ, कालाकांकर, मानिकपुर, करेंटी, हौदेश्वरनाथ, नौबस्ता, जहानाबाद होते हुए प्रयागराज में प्रवेश कर जाती है। लगातार कई दिनो से हो रही बरसात से गंगा का जलस्तर पूरे इलाके में बढ़ रहा है।

जलमग्न क्षेत्रों की स्थिति गंगा के बढ़ते जल स्तर से इलाके कछारी क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। गंगा घाटों पर नाले में गंगा का पानी लौटने लगा है, जिससे साफ है कि गंगा का जलस्तर ...