प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने के ननौती ग्राम पंचायत के प्रशासक जियालाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वर्ष 2023-24 में सरकारी विकास निधि से पिपरी-ननौती में राम नेवाज़ के घर से विमला देवी के घर तक करीब 90 मीटर खड़ंजा लगवाया गया था। खड़ंजे को गांव के ही शीतला प्रसाद, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार के साथ घर के अन्य लोगों ने मिलकर 25 जून वर्ष 2025 को खड़ंजे को करीब 18 मीटर उखाड़ दिया। प्रशासन ने समाधान दिवस के साथ एसडीएम लालगंज और बीडीओ सांगीपुर से शिकायत की। शिकायत की जांच में मामला सही पाया गया। लेकिन मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। मामले को लेकर प्रशासक ने मामले को फिर से उठाया। प्रशासक के फिर से मामले को उठाने पर 15 महीने बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है...