Pratapgarh Kunda News: खो-खो में गौरा की चांदपुर टीम ने मारी बाजी
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खो-खो मुकाबले हुए। बीएसए देवव्रत सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों की टीमों ने दमखम दिखाया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में गौरा विकासखंड की चांदपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब हासिल किया। सड़वा चंद्रिका की टीम उपविजेता रही। वहीं, प्राथमिक बालिका वर्ग में सांगीपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह और जिला स्काउट मास्टर सुशील सिंह की देखरेख में हुआ। निर्णायक एवं सहयोगी के रूप में राजेंद्र पांडे, सुभाष पांडे, कौशलेंद्र सिंह, शैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.