प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के घूरीपुर प्रधान अजय तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव में स्थित खेल के मैदान के नाम जमीन है। खेल के मैदान में निर्माण कराने के बाद कई उपकरण लगवाए गए थे। जिसे अराजकतत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पाइप और अन्य सामान उखाड़ ले गए। प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...