प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बिरौती गांव में रविवार दोपहर खेलते समय डेढ़ वर्षीय बालक पानी भरी बाल्टी में डूब गया। परिजन उसे सीएचसी ले आए ले आए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बिरौती गांव निवासी मोहित सरोज खेती करता है। उसका डेढ़ वर्षीय इकलौता बेटा रविवार दोपहर घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान वह पास में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो उसे तुरंत बाल्टी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले आए। यहां डॉ. नीरज सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: तालाब में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, पूरे गांव में शोक उन्होंने बताया कि पानी म...