Pratapgarh Kunda News: खेत में पानी गिराने से रोकने पर युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 23 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद,हिन्दुस्तान संवाद। खेत में पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर एक युवक की ईंट के टुकड़े से पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के रौजा चंदौकी गांव निवासी अजय कुमार यादव का आरोप है कि पड़ोसी अनिल यादव बरसात में अपने घर की छत का पानी पाइप से उसके खेत में गिराने के लिए ले जा रहा था। अजय ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद ईंट के टुकड़े से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने खेत में जबरन पानी गिराने और उसे जान से मारने धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.