Pratapgarh Kunda News: खेत में जानवर घुसने का विरोध करने पर परिवार को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के विक्रमपुर तिलौरी मोहल्ला निवासी रंजना पुत्री सुन्दर लाल ने पुलिस को तहरीर दी कि 28 अगस्त को राखी बांधने अपने पिता के घर मायके आई थी। तभी कुछ लोग उसके खेत में जानवर छोड़कर चरा रहे थे। उसने मना किया तो आरोपी गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे पीटने लगे। बीच बचाव को दौड़े उसके पति, भाई और बेटे को भी मारा पीटा। दरवाजे पर लगी बांस-बल्ली और घर की आलमारी आदि तोड़ दी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.