प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 12 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के उसरौली गांव में खेत में घास काटने गई महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसरौली गांव निवासी पिंकी पत्नी ललित के अनुसार 11 अगस्त को वह हंसिया लेकर खेत में घास काटने जा रही थी। इसी दौरान गांव का वीरेंद्र पैसे के लेनदेन की बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट के लिए दौड़ा तो वह घर की ओर भागी। आरोप है कि इसी दौरान प्रकाश, विपिन, वीरेंद्र की पत्नी, विकास की पत्नी और चंपा मौके पर पहुंच गए। सभी ने पिंकी के साथ मारपीट की। पीड़िता ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी थी। बाद में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन...