Pratapgarh Kunda News: खेत गए युवक का दूसरे दिन नहर में मिला शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- Pratapgarh Kunda News: रामपुर बावली, हिन्दुस्तान संवाद। घर से खेत जाने की बात कहकर निकले युवक का दूसरे दिन सुबह नहर में शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के पीछे कोई आरोप सामने नहीं आया है। लालगंज कोतवाली के चुंगुलपुर (बटौली) निवासी बिहारीलाल का 38 वर्षीय बेटा राजू सरोज शुक्रवार शाम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकर देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी रात में कोई पता नहीं चला। शनिवार को सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर नहर में उसका शव देखा गया। राहगीरों ने शव देखा तो लोगों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.