Pratapgarh Kunda News: खेत के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के परसामऊ गांव में खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश मारपीट तक पहुंच गई। गांव निवासी रमाकांत पटेल पुत्र रामप्रसाद पटेल ने पड़ोसी समेत एक अन्य पर घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, खेत के विवाद में पहले भी दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई हो चुकी है। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे आरोपी उसके घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.