प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने चुनावों में निष्पक्षता को लेकर खड़े सवालों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की चुप्पी को गैर जिम्मेदराना करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की सबसे बड़ी ताकत संविघान में वोट का अधिकार है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि वोट के अधिकार को खंडित करना अलोकतांत्रिक और अक्षम्य है। मंगलवार को सांसद प्रमोद तिवारी रामपुर खास में एक दिवसीय दौरे पर जन संवाद कार्यक्रमों में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के वोट चोरी के सवाल देश की जनता के अधिकार की रक्षा से जुड़े हैं। सांसद प्रमोद तिवारी ने सुल्तानपुर की एक अदालत की ओर से राहुल गांधी को बरी किए जाने को न्याय की जीत कहा। मंगापुर में कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी का ...