Pratapgarh Kunda News: खाद्य विभाग की टीम ने लिए मिठाई के नमूने
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 27 -- Pratapgarh Kunda News: बाबागंज। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिठाई की दुकानों पर भारी मात्रा में मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। जिसको लेकर संग्रामगढ़ के बाबागंज बाजार स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार में नकली सिथेंटिक मिठाई तैयार किए जाने की शिकायत बाजार वासियों ने की। उसी को संज्ञान में लेकर कुंडा के खाद्य निरीक्षक रोशन सिंह टीम के साथ बंगाली मिष्ठान भंडार पर पहुचे। दुकान पर तैयार रखी मिठाइयों के नमूने लिए और अन्य सामानों की भी जांच की। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की गई। मिठाइयों के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, सैंपल भरे गए यह भी पढ़ें- Am...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.