प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जैन धर्म के महापर्व पर्युषण और दशलक्षण धर्म के समापन पर रविवार को जिले के कटरा मेदनीगंज, बाबागंज स्थित जैन मंदिरों में क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पूजा-अर्चना, अभिषेक, जयकारों और धार्मिक आयोजनों के बीच समाज के लोगों ने वर्षभर में जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी। कटरा मेदनीगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 12 दिनों से चल रहे पर्वराज पर्युषण का समापन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। सुबह मंगल आरती और भगवान का मंगल बधाई गान हुआ। इसके बाद भगवान ऋषभदेव का जलाभिषेक और शांतिधारा अभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- क्षमा वाणी से हुआ दशलक्षण पर्व का समापन शाम को गाजे-बाजे के साथ विशाल घ...