प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। कोर्ट के आदेश पर घटना के ढाई माह बाद पुलिस ने 10 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी विजय प्रकाश ने आरोपित किया था कि उनका बेटा सोनू उर्फ सौरभ पांच जुलाई को रात 10 बजे के करीब फतनपुर बाजार से बाइक से घर वापस आ रहा था। तभी रामापुर हाईवे पर पहले से मौजूद लोगों ने उसकी बाइक रोकी और गाली-गलौच कर उससे मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आरोपियों की पक्ष से कुछ लोग और आ गए। उसकी जमकर पिटाई की और उसके जेब में रखे 1200 रुपये भी छीन लिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने उठा ले गई। आरोप है कि विजय प्रकाश का मुकदमा पुलिस ने नहीं लिखा, तो उन्होंने न्यायालय में अपील की। न्यायालय के आदेश पर फतनपुर पुलिस ने 24 सितंबर को राकेश, इश्तियाक...