Pratapgarh Kunda News: कोर्ट के आदेश पर महुली मंडी से ट्रक चोरी का केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय सागर निवासी अरविंद कुमार यादव ने कोर्ट के आदेश पर महुली मंडी से ट्रक चोरी होने का केस दर्ज कराया है। अरविंद के अनुसार वह 10 जून 2020 को कानपुर से दाल लादकर महुली मंडी आया था। ट्रक खड़ाकर घर चला गया। आढ़तिया ने फोन कर बताया कि दाल अनलोड हो गई है। वह मंडी पहुंचा तो ट्रक गायब था। कोतवाली पुलिस के शिकायत अनसुनी करने पर उसने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.