प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के सराय महिमा निवासी कार्तिक के घर के सामने 16 अप्रैल को गांव के कुछ लोग थ्रेसर लगाकर गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। इससे कार्तिक के घर में धूल जा रही थी। विरोध करने पर लोग कार्तिक को पीटने लगे। बचाने दौड़ी उसकी बहन आकृति को भी मारापीटा। इस दौरान कार्तिक बेहोश हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कार्तिक ने कोर्ट के आदेश पर रोहित, विशाल, मनोज, सुनील, सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...