प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई न करने के बाद न्यायालय के हस्तक्षेप पर दिलीपपुर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के पूरे गंगाराम निवासी राम आसरे शर्मा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आठ जून की शाम करीब पांच बजे पड़ोसियों ने रंजिश को लेकर उनके घर पर हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी, लाठी से मारपीट करते हुए घर के अंदर रखे बीस हजार रुपये से अधिक का सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया था। जिसमें राम आसरे की बेटी वंदना और भाभी सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायलों का इलाज कराने के बाद घटना के अगले दिन राम आसरे ने दिलीपपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रिप...