Pratapgarh Kunda News: कोर्ट के आदेश पर गाय, भैंस जलाने का मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के भरथीपुर निवासी अशोक कुमार सरोज 12 मार्च की रात रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। आरोप है कि रात 12:30 बजे पड़ोसी विजय सरोज जमीन की रंजिश में आया और छप्पर में आग लगा दी। इससे वहां बंधी गाय की जलकर मौत हो गई थी और गंभीर रूप से झुलसी भैंस ने भी शाम तक दम तोड़ दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विजय सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.