Pratapgarh Kunda News: कोचिंग को निकले दो बच्चे लापता, परिवार परेशान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 3 -- Pratapgarh Kunda News: आसपुरा देवसरा थानाक्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव निवासी अजय तिवारी का 12 वर्षीय बेटा सार्थक और अनुराग तिवारी का 10 वर्षीय बेटा शुभम गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकले थे। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोचिंग सेंटर और आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बच्चों का पता नहीं चल पाया। परिजनों ने इसकी सूचना आसपुर देवसरा पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.