Pratapgarh Kunda News: कोई लग्जरी वाहन स्वामी तो किसी के बैंक खाते में लाखों रुपये
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: राशन कार्डों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग में शासन को बेल्हा के 13 हजार से उपभोक्ता संदिग्ध मिले हैं। इसमें कोई लग्जरी वाहन का स्वामी है तो किसी के बैंक खाते में लाखों रुपये डंप हैं। किसी के नाम पर कई बीघे भूमि दर्ज है तो कोई महानगर में प्लाट का स्वामी है। संदिग्धों की सूची शासन ने जिला पूर्ति कार्यालय को भेजकर सत्यापन कराने और उपभोक्ताओं से पात्रता साबित करने का साक्ष्य मांगने का निर्देश दिया है। जिले के पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन शासन स्तर से समय-समय पर किया जाता है। इसमें संदिग्ध मिलने वाले उपभोक्ताओं की सूची जिला पूर्ति कार्यालय को प्रेषित कर स्थलीय सत्यापन कराया जाता है। इस बार शासन से भेजी गई सूची में अजब-गजब खुलासे किए गए हैं। ब्लॉकवार सूची में तमाम ऐसे उपभोक्ता श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.