प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। इंटर कॉलेज मानिकपुर के प्रबंधक सतीश शर्मा और समाजसेवी शैलेश कुमार शर्मा की 80 वर्षीय मां रामरानी पत्नी छोटेलाल शर्मा का गुरुवार को दोपहर में निधन हो गया। प्रबंधक की चाची के निधन को लेकर स्कूल में शोक छा गया। शोक में विद्यालय बंद कर दिया गया। प्रबंधक सतीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे राजघाट गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...