Pratapgarh Kunda News: केस में गवाही न देने का दबाव, घर में घुसकर पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के जगदीशगढ़ गांव में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गवाही देने से रोकने के लिए आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। स्थानीय पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। जगदीशगढ़ गांव की एक महिला ने महिला आयोग को भेजे पत्र में बताया कि दिलीपपुर थाने में पंजीकृत पॉक्सो एक्ट तहत दर्ज एफआईआर में वह मुख्य गवाह है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के चार मुख्य आरोपी उनके घर में जबरन घुस आए।आरोपियों ने मुकदमे में गवाही न देने की बात कहते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। पीड़िता ने विरोध कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.