Pratapgarh Kunda News: केमिकल छिड़ककर समेट ले गए नकदी और जेवर
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर सो रही महिलाओं पर केमिकल छिड़ककर चोर घर में रखी हजारों की नकदी और जेवर उठा ले गए। घर के बाहर सो रहे परिवार के मुखिया के सुबह उठने के बाद घटना की जानकारी होने से गांव में हड़कंप मच गया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य हनुमत सिंह सोमवार रात को भोजन करने के बाद बाहर बरामदे में सोने चले गए। घर के अंदर महिलाएं सो रही थी। हनुमत सिंह के मुताबिक, घर के पिछले हिस्से साड़ी का फंदा लगाकर छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने सो रही महिलाओं पर किसी तरह को कोई केमिकल छिड़ककर उन्हें बेहोश कर दिया। महिलाओं के अचेत हो जाने के बाद चोर घर में रखे बक्शे और अलमारी को तोड़कर उसके अंदर रखी करीब 71 हजार रुपये नकदी और हजारों के सोने चांदी के जेवर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.