Pratapgarh Kunda News: कूड़ा वाहन और टैंकर की मिली सौगात
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 4 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी, प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कस्बे के लोगों को एक और सुविधा प्रदान दी। नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि ने कस्बे के साथ-साथ वार्डों का कूड़ा उठाने वाले आधा दर्जन नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता अभियान के तहत रवाना किए गए नए वाहनों से कस्बे के साथ वार्डों का कूड़ा उठाने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एक पानी के टैंकर की भी सुविधा बुधवार से शुरू की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने बताया कि अब कस्बे के लोगों को पांच हजार लीटर वाले टैंकर से पानी की सुविधा मिलेगी। टैंकर के पानी की सुविधा देने के लिए नगर पंचायत को निर्धारित शुक्ल जमा करना होगा। इस मौकेपर अरविन्द मिश्र, अनिकेत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.