Pratapgarh Kunda News: कुल्हाड़ी से हमले में कुनबे पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: मानधाता थानाक्षेत्र के लिलौली निवासी सुरेश सरोज ने पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर की शाम करीब चार बजे उसका भाई विरेन्द्र सरोज शहर से घर लौट रहा था। लाल बहादुर के घर के पास पहुंचा तो रंजिश के चलते लालबहादुर, उसकी पत्नी खुशबू, बेटा राहुल सरोज व बेटी खुशी ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से विरेन्द्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े तो जाने से मारने की धमकी देते भाग निकले। सुरेश की उक्त तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.