Pratapgarh Kunda News: कुत्ता सामने आने से बाइक हुई अनियंत्रित, मासूम समेत चार घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पट्टी-चांदा मार्ग पर स्थित नारंगपुर बाजार के समीप गुरुवार को सुबह सड़क पर अचानक कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक वर्षीय मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सीएचसी पट्टी में इलाज चल रहा है। बता दें कि सुजानगंज के रहने वाले इरफान, पत्नी गुलफ्सा, सफीना और एक वर्षीय बच्चा इशा के साथ बाइक से बच्ची को दिखाने के लिए सीएचसी पट्टी जा रहे थे। इसी दौरान नारंगपुर बाजार के पास अचानक कुत्ता सामने आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। उस पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पट्टी पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.