प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कुंडा में स्थित मवई रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंगलवार से 16 महीने के लिए बंद कर दी जाएगी। इस दौरान बाईपास और अन्य रास्तों से लोगों का आवागमन होगा। मवई रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए 8 जुलाई 2023 से ओवरव्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। 4195.87 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ओवरव्रिज में 1021.15 लाख रुपये रेलवे और 3174.72 लाख रुपये का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड सेतु निर्माण इकाई सुल्तानपुर को मिला। 666.498 मीटर लंबे ओवरव्रिज में 75.20 मी. का निर्माण रेलवे और 591.298 मीटर ओवरव्रिज का निर्माण सेतु निगम को करना है। सेतु निगम ने अपने हिस्से का करीब 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया है। जबकि रेलवे के ह...