प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कुंडा कोतवाल मनोज कुमार पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर एसओ मानधाता अरविंद कुमार सिंह को भेजा है। एसओ कोहंडौर धनंजय राय अब एसओ मानधाता बनाया है। जबकि सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम त्रिपाठी को पहली बार जिले में कोहंडौर का थानेदार बनाया है। इसके अलावा चिलबिला चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी को अब सिविल लाइन का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जबकि देहात कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक रोहित सिंह को चिलबिला चौकी इंचार्ज बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...