प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव में दुर्वजन पाल की 80 वर्षीय पत्नी प्रभुदेवी जन्म से दृष्टि बाधित थी। वह शनिवार शाम धर के पास ही स्थित कुंए में गिरकर पानी में डूब गई। घर के लोगों ने काफी देर तक खोजबीन के बाद उसे कुंए से बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर किशुनगंज चौकी इंचार्ज राजकुमार मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...