Pratapgarh Kunda News: कुंए में कूड़ा डालने से रोका तो मां-बेटे को पीटा, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के किधौली गांव निवासी शांति देवी पत्नी मानिकचन्द ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 17 जुलाई को उसके पड़ोसी उसके कुंए में कूड़ा फेंक रहे थे। जब उसने कुंए में कूड़ा डालने से मना किया तो आरोपी उसे लाठी से मारने लगे। जब उसे बचाने उसका बेटा शेष कुमार अग्रहरि आया तो आरोपियों ने उसे भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम अग्रहरि, उसकी पत्नी उर्मिला, बाबूलाल अग्रहरि को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.