प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। उद्यान विभाग की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना और ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन के तहत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी सरोज चौराहा स्थित पैलेस में हुई। दूसरे दिन बुधवार को गोष्ठी की शुरुआत उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा व वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू कालाकांकर महेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी कृषि आय में वृद्धि करें। यह भी पढ़ें- दलहन की खेती व फसल सुरक्षा प्रबंधन की दी जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी चमन...