प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। राजकीय कृषि बीज केंद्र गौरा के अधिकारियों कर्मचारियों ने विकासखंड गौरा के सभागार में शुक्रवार को किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों को जानकारी दी गई। केंद्र प्रभारी, कृषि रक्षा इकाई प्रभारी मनोज यादव, गणेश प्रसाद शुक्ला, विनोद कुमार शर्मा और आशीष सिंह ने किसानों को योजना से संबंधित जानकारियां दीं। किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 731 किसानों ने देखा किसान सम्मान निधि कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Bokaro News: पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...